फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर के पांच वार्डों में हुआ सेनेटाइजेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। नगर के पांच वार्डों महात्मा गांधी नगर, रायगंज, पंडित दीनदयाल नगर, महाजन टोली एवं लोकमान्य तिलक नगर में वहां के क्षेत्रीय सभासदों सोमेश मोहन राय, कुवंर बहादुर सिंह, गोपाल वर्मा, संजय कटियार एवं सरिता गुप्ता की देख-रेख में सेनेटाइजेशन का कार्य संपन्न कराया गया नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष के प्रतिनिधि विनोद अग्रवाल ने बताया कि चार चरण के बाद पुन: पांचवां चरण भी शुरु किया जाएगा। नगर पालिका पूरी तन्मयता से शहर में सफाई, सैनिटाइजेशन, फागिंग आदि कार्यों में लगा हुआ है। शहर में दो स्प्रेयुक्त मशीन टैंकरों से शहर के मुख्य मार्गों के अलावा श्मशान घाट पर भी सैनिटाइजेशन का कार्य चल रहा है। मच्छरों के प्रकोप को ध्यान में रखते हुए फागिंग मशीन से अलग-अलग वार्डों में बारी-बारी से फागिंग कराई जा रही है। अधिशासी अधिकारी लालचंद सरोज ने बताया कि शासन के निर्देश पर नगर पालिका क्षेत्र में कोविड-19 से संबंधित शव का अंतिम संस्कार पालिका की ओर से कराया जा रहा है जिसके लिए बैकुंठ धाम पर कंट्रोल रूम स्थापित है। वहां पर सारी व्यवस्था पूर्ण रूप से व्यवस्थित है। कोरोना प्रोटोकाल का पालन करने की अपील करते हुए दो गज की दूरी, मास्क है जरूरी, बार-बार साबुन या हैंडवाश से हाथ धोना आदि का विशेष ध्यान रखने पर बल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें