फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: इंदिरा गांधी ने राष्ट्रहित को हमेशा सर्वोपरि रखा

विज्ञापन
शहर के रोडवेज बस डिपो परिसर में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते क
विज्ञापन
गाज़ीपुर। जिला और शहर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती बुधवार को जिले में एकता दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर रोडवेज बस स्टैंड स्थित उनकी प्रतिमा पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने श्रद्धासुमन अर्पित किया। राष्ट्र निर्माण में उनके अमूल्य योगदान को याद किया।इस मौके पर जिलाध्यक्ष सुनील राम एवं शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा ने संयुक्त रूप से कहा कि इंदिरा गांधी ने हमेशा राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखा। आज जब समाज में विभाजनकारी ताकतें बढ़ रही हैं, ऐसे समय में उनके एकता और अखंडता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना हमारा कर्तव्य है।उन्होंने वर्तमान सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आज सत्ता में बैठे लोग समाज को बांटने और संस्थाओं को कमजोर करने में लगे हैं, जबकि इंदिरा गांधी ने हमेशा गरीब, किसानों और वंचित वर्गों को सशक्त करने का काम किया। पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री के विचार आज भी हर कांग्रेस कार्यकर्ता के लिए प्रेरणा हैं। उनकी नीतियों ने देश को वैश्विक स्तर पर मजबूती दी। आज की सरकार केवल प्रचार और दिखावा करती है, जबकि इंदिरा गांधी ने काम से देश का मान बढ़ाया। संगठन उनके बताए मार्ग पर चलकर जनता के हक और अधिकार की लड़ाई जारी रखेगा। पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दुबे एवं एआईसीसी सदस्य रविकांत राय ने संयुक्त रूप से कहा कि इंदिरा गांधी ने कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी भारत को मजबूत नेतृत्व दिया। कार्यक्रम में ज्ञानप्रकाश सिंह, अजय कुमारश्रीवास्तव, चंद्रिका सिंह, राजीव सिंह, हामिद अली, मंसूर जैदी, रामनगीना पांडेय, सतीश उपाध्याय, कृष्णा तिवारी, हरिओम यादव, सदानंद गुप्ता, ओमप्रकाश पासवान, नसीम अख्तर, दिवाकर सिंह, डॉ. गुड्डू कुमार, अयूब अंसारी, जावेद आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें