पुलिस द्वारा संचालित गैंगस्टर अभियान के तहत स्थानीय पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बुधवार को थाना पुलिस ने क्षेत्र के मडवां मोहिद्दीनपुर गांव में दबिश देकर लूट गैंग नंबर डी-55 के एक सदस्य को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक किरन कुमार सिंह ने बताया कि गैंगस्टर अभियान के तहत लगातार अपराधियों की धर-पकड़ की जा रही है। इसी क्रम में सूचना के आधार पर मडवां मोहिद्दीनपुर गांव निवासी राकेश सिंह उर्फ पप्पू को उसके घर से पकड़ा गया। वह लूट से जुड़े गैंग डी-55 का सदस्य बताया जा रहा है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया।