मुहम्मदाबाद ईदगाह में ईद की नमाज के बाद लोगों से गले मिलकर बधाई देते सांसद अफजाल अंसारी। संवा
- फोटो : 1
मोहम्मदाबाद। मोहम्मदाबाद कस्बा स्थित ईदगाह में ईद की नमाज अदा करने के बाद गाजीपुर से सपा सांसद अफजाल अंसारी ने केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि मौजूदा अंतरराष्ट्रीय हालात में ईद की खुशियां फीकी हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का जिक्र करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि वैश्विक दबाव के सामने भारत के नेतृत्व की भूमिका स्पष्ट नहीं दिख रही है।
सांसद ने कहा कि भारत की विदेश नीति परंपरागत रूप से फिलिस्तीन के समर्थन में रही है, लेकिन वर्तमान परिस्थितियों में बदलाव नजर आ रहा है। पेट्रोलियम संकट के सवाल पर उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय तनाव के बावजूद ईरान भारत के हितों को नुकसान नहीं पहुंचाना चाहता।
उन्होंने प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि सरकार वैश्विक मंच पर मजबूती से अपनी बात नहीं रख पा रही है। इस दौरान अब्बास अंसारी और मोहम्मदाबाद विधायक शोएब अंसारी भी मौजूद रहे। नमाज के बाद जनप्रतिनिधियों व स्थानीय लोगों ने एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी और क्षेत्र में अमन-चैन व भाईचारे की दुआ की।