फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नामांकन बढ़ाना सबकी जिम्मेदारी : ओमप्रकाश

विज्ञापन
विज्ञापन
जमानिया। ब्लॉक संसाधन केंद्र परिसर में शनिवार को ग्राम प्रधानों, निकाय सदस्यों और प्रधानाध्यापकों के लिए ब्लॉक स्तरीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान निपुण भारत मिशन, ऑपरेशन कायाकल्प और मिड-डे मील के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर चर्चा की गई।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि विधायक ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि परिषदीय विद्यालयों में बच्चों का नामांकन बढ़ाना, उनकी नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करना और विद्यालयों का सुदृढ़ीकरण करना हम सभी की साझा जिम्मेदारी है। इस मौके पर एसडीएम ज्योति चौरसिया, खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार, अरविंद यादव, संतोष कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें