फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: मेले में बढ़े वायरल बुखार, खांसी, उच्च रक्तचाप और मधुमेह के मरीज

विज्ञापन
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गहमर पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला में मरीज देखते डॉ. अंकित सिंह। संव
विज्ञापन
गाजीपुर। जिले के 62 न्यू पीएचसी पर रविवार को जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इसमें सर्दी, खांसी, वायरल बुखार, उच्च रक्तचाप और मधुमेह के अधिक मरीज आए। इस दौरान करीब 2276 मरीजों ने उपचार कराने के साथ निशुल्क दवाइयां भी प्राप्त की।
विज्ञापन

नंदगंज: नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की मेडिकल ऑफिसर डॉ. शालिनी भास्कर ने बताया कि मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में पहुंचे 51 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की गई। अस्पताल पहुंचे मरीजों में वायरल बुखार, सर्दी-जुकाम, कमजोरी समेत मौसमी बीमारियों से पीड़ित मरीजों की संख्या अधिक थी। इन मरीजों को बदलते मौसम में साफ-सफाई, नियमित शारीरिक अभ्यास, खान-पान का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी गई। भड़सर। बिरनो: क्षेत्र के तीन स्वास्थ्य उपकेंद्रों पर आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में कुल 123 मरीज पहुंचे थे। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लहुरापुर के चिकित्सक डॉ. अजवत अंसारी ने बताया कि मेले में 35 मरीजों का स्वास्थ्य का परीक्षण कर उपचार किया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बोगना में चिकित्सक डॉ. रविकांत बलवंत ने बताया कि मेले में 48 मरीजों की जांच कर उन्हें परामर्श और दवाएं दीं। वहीं, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अरसदपुर की चिकित्सक डॉ. सोफिया बानो ने बताया कि 40 मरीजों के स्वास्थ्य की परीक्षण के बाद दवा वितरित की गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिरनो के प्रभारी डॉ. सीपी मिश्रा ने बताया कि मौसम में बदलाव के कारण मेले में वायरल बुखार, खांसी-जुकाम, पेट दर्द, उच्च रक्तचाप और मधुमेह के मरीजों की संख्या बढ़ी है। इन लोगों को साफ-सफाई रखने, स्वच्छ पानी पीने और किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य समस्या होने पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सकीय परामर्श लेने की सलाह दी गई है। गहमर। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गहमर के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अंकित सिंह ने बताया कि केंद्र पर आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले 35 मरीज पहुंचे थे। इन मरीजों में मौसमी बीमारियों जैसे बुखार, सर्दी-जुकाम, खांसी और पेट दर्द की समस्या देखने को मिली। इनका परीक्षण के बाद आवश्यक दवाएं और स्वास्थ्य संबंधी परामर्श दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें