फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में बालक समेत दो की मौत

Sun, 31 Jul 2016 12:46 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कच्ची दीवार और रिहायशी झोपड़ी गिरने से मलबे के नीचे दबकर एक बच्चे और एक बुजुर्ग की मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। कासिमाबाद थाना क्षेत्र के सुरवत गांव निवासी चंदन प्रजापति का पुत्र अनूप प्रजापति (7) आज सुबह करीब सात बजे घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान बृजमोहन प्रजापति की कच्ची दीवार गिर पड़ी, जिसके मलबा में अनूप दब गया। घटना की जानकारी होते ही परिवार सहित आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में मलबा हटाने में जुट गए।
विज्ञापन


जब तक लोगों ने पूरी तरह से मलबा को हटाया, तब तक अनूप का सांसे टूट चुकी थी। घटना की सूचना परिवार के लोगों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिवार के लोगों से घटना के संबंध में जानकारी लेने के बाद शव को कब्जे में ले लिया। इस घटना से मृतक के घर कोहराम मच गया। आस पड़ोस में भी मातम फैल गया। अनूपअपने भाई और एक बहन में सबसे छोटा था।वहीं मरदह थाना क्षेत्र के बरहीं गांव में शनिवार को रिहायशी झोपड़ी गिरने से एक वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया।

उसे परिवार के सदस्यों उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मरदह ले गए। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना प्रशासनिक अधिकारियों तथा थाने को दे दी गई है। वृद्ध की मौत के बाद घर में रूदन-क्रंदन शुरू हो गया।पिछले कई दिनों से लगातार हो रही बारिश से जगह-जगह जलजमाव हुआ है। शनिवार को भोर में हुई मूसलाधार बारिश के बाद बरहीं गांव में चहुओर जलजमाव हो गया। इस दौरान गांव के धिरीज यादव-60 की झोपड़ी भी बारिश के दौरान जगह-जगह से टपक रही थी। बारिश बंद होने के बाद परिवार के अन्य सदस्य अपने-अपने काम पर चले गए। उधर धिरीज यादव खाना खाने के झोपड़ी में सो गए।
विज्ञापन


इसी बीच अचानक रिहायशी झोपड़ी भरभरा कर गिर गई और जबतक आस-पास के लोग उन्हें बाहर निकालते वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। आनन-फानन में उनका बेटा श्याम दुलार यादव   सहित ग्रामीण उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मरदह ले गए, जहां उपचार के दौरान धिरीज यादव ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें