फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अष्टभुजी कॉलोनी की दो सड़कों का लोकार्पण

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

अष्टभुजी कॉलोनी की दो सड़कों का लोकार्पण
संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। शहर के वार्ड नंबर 25 के अष्टभुजी कालोनी में दो सड़कों का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि कृष्णबिहारी राय ने कहा नगर की जनता नगर पालिका के विकास कार्य से बेहद संतुष्ट है।
स्वकर में 50 प्रतिशत की कमी का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि इस स्वकर को कम करने के लिए सरिता अग्रवाल व विनोद अग्रवाल लगातार प्रयासरत थे। आज स्वकर के समस्या का समाधान हो गया है और जनता घटे हुए दर से करों की अदायगी कर रही है। विशिष्ट अतिथि सरोज कुशवाहा ने कहा कि जब मैं अष्टभुजी में आती थी तो पानी लगा रहता था। आने-जाने में काफी दिक्कतें हुआ करती थी। आज दो सड़कों का लोकार्पण होकर यहां की जनता को अच्छी एवं सुगम यातायात के लिए सड़क मिल गई है। जो अत्यन्त सराहनीय है।
विज्ञापन

भाजपा के जिला महामंत्री ओमप्रकाश राय ने कहा कि नगर की जनता ने पूरे विश्वास के साथ सरिता अग्रवाल को समर्थन दिया। उस विश्वास पर खरा उतरने का कार्य किया गया। इसके लिए हम सभी को धन्यवाद देते हैं। उन्होंने कहा कि विगत चुनाव में इसी अष्टभुजी कॉलोनी के मतदाता अग्नि परीक्षा दे रहे थे। क्योंकि इसी क्षेत्र का एक व्यक्ति भी चुनाव लड़ रहा था। लेकिन आपने जो विश्वास जताया उसका सुखद परिणाम सामने है।
इस मौके पर पूर्व विधायक कालीचरण राजभर ने कहा कि सड़क के बनने से लोगों को काफी सहूलियत हो रही है। कहा कि सरिता अग्रवाल को पुन: जनता मौका देगी और वह अधिक से अधिक कार्य कराएंगी। नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने कहा कि नगर पालिका द्वारा शहर में सड़कों एवं गलियों के अलावा 35 ट्यूबवेल एवं 15 आरओ प्यूरीफायर वाटर प्लांट के माध्यम सेनगर में शुद्ध पेयजल की आपूर्ति की जा रही है। उन्होंने लोगों से सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने की अपील करते हुए इससे होने वाले नुकसान की चर्चा की।
विज्ञापन

पूर्व अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने कहा कि आज वार्ड नंबर 25 के अष्टभुजी कालोनी में मेन रोड सेट्यूबवेल होते हुए तिराहे से दाहिने अशोक सिंह के मकान तक सीसी सड़क व ढक्कनयुक्त नाली निर्माण एवंअष्टभुजी कालोनी में ही ट्यूबवेल से सटे हुए पार्क से संतोष राय के मकान तक इंटरलाकिंग सड़क व ढक्कनयुक्त नाली निर्माण कार्य को लोकार्पित किया गया है। वक्ताओं में लल्लन सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख घूरा सिंह समेत अन्य लोग शामिल थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डा. उमा शर्मा एवं संचालन सभासद प्रतिनिधि अशोक मौर्या ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें