फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: सभागार कक्ष और शस्त्रागार का किया उद्घाटन

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी मंडल के अपर पुलिस महानिदेशक राम कुमार ने मंगलवार कोपुलिस लाइन में जीर्णोद्धार किए गए सभागार कक्ष औरशस्त्रागार का उद्घाटन फीत काटकर किया। इसके बाद नगर निकाय चुनाव के दृष्टिगत नगर निकाय चुनाव से प्रभावित थानों के थानाध्यक्ष और सभी सर्किल क्षेत्राधिकारियों और अपर पुलिस अधीक्षक नगर/ग्रामीण के साथ बैठक की। इस दौरान चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से कराने के दृष्टिगत की गई तैयारियों के संबंध में जानकारी ली गई। साथ ही उन्होंने सभी को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। उन्होंने सख्त हिदायत देते हुए कहा कि चुनाव को प्रभावित करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए और चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष संपन्न कराएं। इसके बाद अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ की गई कार्रवाईयों की समीक्षा की। जनपद के विभिन्न टॉप 10, गुंडा तथा अन्य अपराधों को करने वाले अपराधियों के बारे में विस्तृत समीक्षा की गई तथा कठोर कार्रवाई करने के लिए सभी को निर्देशित किया गया। इस अवसर एसपी ओमवीर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें