फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतगणना स्थल और स्ट्रांग रूम का किया निरीक्षण

विज्ञापन
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर बनने वाले मतगणना स्थल का निरीक्षण करते जिलाधिकारी मंगलाप्रसाद ? - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
रेवतीपुर/सेवराई/जमानिया। पंचायत चुनाव के मद्देनजर शुक्रवार को जिलाधिकारी एमपी सिंह ने विकासखंड रेवतीपुर, भदौरा एवं विकासखंड जमानिया का निरीक्षण किया। उन्होंने नामांकन और मतगणना स्थल के साथ ही स्ट्रांग रूम की व्यवस्थाएं देखीं और आवश्यक निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने विकासखंड रेवतीपुर के नेहरू विद्यापीठ इंटर कालेज में बनाए गए नामांकन स्थल तथा गदाधर श्लोक महाविद्यालय में बनाए गए मतगणना स्थल, पार्टी रवानगी स्थल एवं स्ट्रांग रूम का जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने विकासखंड भदौरा में पूर्व माध्यमिक विद्यालय सेवराई में बनाए गए नामांकन स्थल, पार्टी रवानगी स्थल, स्ट्रांग रूम एवं मतगणना स्थल का निरीक्षण दिशा-निर्देश दिए। फिर वह विकासखंड जमानियां पहुंचे तथा वहां बनाए गए नामांकन स्थल एवं महिला महाविद्यालय हेतिमपुर में बनाए गए स्ट्रांग रूम एवं मतगणना स्थल का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने सुहवल थाना क्षेत्र के मेदिनीपुर में खनन माफियाओं द्वारा जगह-जगह लाल बालू डंप किए जाने पर नाराजगी और उस पर कार्रवाई करने को कहा। इस मौके पर उपजिलाधिकारी सेवराई रमेश मौर्या, उपजिलाधिकारी जमानिया, क्षेत्राधिकारी जमानिया, तहसीलदार सेवराई-जमानिया, खंड विकास अधिकारी भदौरा, रेवतीपुर एवं जमानिया उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें