फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन में गिरफ्तारी नहीं तो कार्य बहिष्कार

Tue, 28 Jul 2015 12:16 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद विकासखंड के एडीओ पंचायत के हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के तेवर तल्ख हैं। सोमवार को परिषद के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर
विज्ञापन


हमला करने वालों को अविलंब गिरफ्तार करने की मांग की। चेतावनी दिया कि अगर तीन दिन के अंदर नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो जिले के सभी कार्यालयों में कार्य बहिष्कार कर धरना दिया जाएगा।

परिषद के जिलाध्यक्ष अंबिका प्रसाद दुबे के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने मांगपत्र दिया। इसमें कहा गया है कि पीड़ित कर्मचारी की तरफ से नामजद प्राथमिकी भी दर्ज कराई जा चुकी है लेकिन आरोपियों की गिरफ्तारी आज तक
विज्ञापन


नहीं हो सकी। आए दिन कर्मचारियों पर हो रहे हमलों से जिले के सभी कर्मचारियों में भय और आक्रोश व्याप्त है। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि कर्मचारियों के साथ न्याय होगा।

प्रतिनिधिमंडल में परिषद की संघर्ष समिति के चेयरमैन अनंत सिंह, डा. दुर्गेश सिंह, जिला मंत्री ओमप्रकाश यादव, राकेश सिंह, जमुना यादव, अभय सिंह तथा विजयशंकर आदि शामिल थे। पीडब्लूडी के अधिशासी अभियंता की

तरफ से कार्यालय में कार्यरत महिला कर्मचारी नूतन सिंह के साथ किए गए दुर्व्यवहार एवं गाली-गलौज की भी शिकायत की गई। उनके विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें