गाजीपुर। पक्के मकान का सपना पूरा करने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना का सहारा लेने वालों में कुछ ऐसे आवेदक भी शामिल हो गए, जो पात्रता की कसौटी पर खरे नहीं उतरे। किसी के घर में चार पहिया वाहन मिला तो किसी के आधार और पैन कार्ड बैंक खाते से लिंक नहीं मिले। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के तहत मिले आवेदनों की जांच में ऐसी खामियां सामने आई हैं।
विज्ञापन
इसके चलते 12,034 प्राप्त आवेदनों में से 638 को निरस्त कर दिया गया। यानी करीब 5.3 प्रतिशत आवेदन जांच में खारिज हुए हैं। फिलहाल पात्र पाए गए लाभार्थियों को पहली किस्त भेजी जा रही है।
दरअसल, प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 का उद्देश्य नगर निकाय क्षेत्रों में रहने वाले आर्थिक रूप से कमजोर और निम्न आय वर्ग के परिवारों को पक्का मकान उपलब्ध कराना है। इसके तहत लाभार्थियों को तीन किस्तों में ढाई लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता दी जाती है।