फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी रंजिश में अधेड़ की हत्या, दो गंभीर

Fri, 14 Oct 2016 10:55 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर
विज्ञापन
नेशनल कान्फ्रेंस के नेता की हत्या - फोटो : Demo Pic.
विज्ञापन

विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के करमहरि गांव के पास स्थित खेत में काम कर रहे एक बिंद दंपती सहित तीन लोगों पर कुछ दबंगों ने शुक्रवार को लाठी-डंडे से हमला बोल दिया। उन्हें तबतक मारते-पीटते रहे, जबतक सभी बेदम हो जमीन पर न गिर गए। हमले की सूचना मिलते ही आस-पास के लोग मौके पर पहुंच गए और घटना से पुलिस को अवगत कराया। सभी को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। घायलों में एक की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
इलाके के करमहरि गांव में माथू बिंद उसकी पत्नी पौधारी देवी और साली तेजिया बिंद गांव के समीप खेत में काम कर रहे थे। इसी बीच गांव के कुछ दबंगों ने पुरानी रंजिश को लेकर लाठी-डंडे से लैस हो खेत में पहुंच गए।
विज्ञापन

  माथू बिंद अभी कुछ समझ पाते कि लोगों ने हमला बोल दिया। हमले में माथू (50), उनकी पत्नी पौधारी देवी (45) तथा साली तेजिया देवी (42) गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को पुलिस तथा ग्रामीणों के सहयोग से जमानिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया। उधर माथू बिंद की हालत गंभीर होने पर स्वास्‍थ्य केंद्र के चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के भतीजे नंदू बिंद ने कोतवाली में तीन लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है।
विज्ञापन

इसके आधार पर पुलिस ने आरोपी रामकुमार बिंद, कृष्णा बिंद तथा कुमारी बिंदू के खिलाफ  मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। देर रात तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी। माथू बिंद की हत्या को लेकर क्षेत्राधिकारी जमानिया रतन सिंह यादव ने बताया कि हत्या के मामले में एफआईआर दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। बहुत जल्द आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें