फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव की रंजिश में प्रधानपति को मारी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के महेवा चट्टी से पूर्व नहर पुलिया के पास सुबह प्रधान के पति को गोली मारने के पीछे चुनावी रंजिश और मध्याह्न भोजन (एमडीएम) विवाद को कारण माना जा रहा है। बदमाशों ने घटना को जिस तरह अंजाम दिया है, उससे लगता है कि वे उनकी गतिविधियों से परिचित थे। उन्हें मालूम था कि अशोक यादव कब मंदिर जाते हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम प्रधान के पति अशोक यादव रोजगार सेवक बी हैं। वे जरूरतमंदों की मदद के लिए हमेशा ही खड़े रहते हैं। जब पंचायत चुनाव आया तो गांव के लोगों ने उनसे चुनाव लड़ने को कहा। उन्होंने अपनी पत्नी से पर्चा दाखिल कराया तो उन्हें जान से मारने की भी धमकी दी गई थी। चुनाव जीतने के बाद भी उसने मारपीट की गई। मारपीट में गांव के ही कुछ लोग शामिल थे। प्राथमिक विद्यालय में मध्याह्न भोजन में गड़बड़ी पर उन्होंने आपत्ति जताई थी। तब किसी शिक्षक ने उन्हें देख लेने और जान से मारने की धमकी दी थी। उन पर हमले के पीछे इसी में से कोई कारण हो सकता है। ग्राम प्रधान पत्नी मालती अशोक देवी, माता तेतरी देवी के साथ पड़ोसी भी उनके स्वस्थ होने की दुआ करने में लगे हैं।
दाहिने तरफ सीने के नीचे पेट में लगी गोली
जमानिया। अशोक यादव को बदमाशों ने सामने से लक्ष्य कर गोली मारी। गोली उनके दाहिने तरफ सीने के नीचे पेट में जा लगी। उनका उपचार वाराणसी के निजी अस्पताल में चल रहा है। परिवार के सदस्यों के साथ- साथ गांव के लोग भी अस्पताल के बाहर डटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें