यूनिवर्सल कराटे एसोसिएशन की टीम ने महाराष्ट्र के पुणे में आयोजित नेशनल शोटोकान कराटे चैंपियनशिप में बेहतरीन प्रदर्शन किया। टीम के सदस्यों ने तीन स्वर्ण सहित आठ पदकों पर कब्जा जमाया।
टीम के खिलाड़ियों के यहां आने पर एसोसिएशन के सदस्यों ने उनका शानदार स्वागत किया। महाराष्ट्र के पुणे में 30 अप्रैल को नेशनल शोटोकान कराटे चैंपियनशिप आयोजित की गई थी।
प्रतियोगिता में यूनिवर्सल कराटे एसोसिएशन की टीम के प्रथम चरण में अभिमन्यु सिंह, सौरभशील चौधरी एवं रामाशीष ने स्वर्ण तथा कामजन्म बिंद ने रजत पदक पर कब्जा जमाया।
प्रतियोगिता के दूसरे चरण कुमिते में अभिमन्यु सिंह, रामाशीष बिंद तथा गजमन बिंद ने रजत, सौरभशील चौधरी को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।
मुख्य प्रशिक्षक अंबिका भारद्वाज के निर्देश में टीम ने शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया। एसोसिएशन के सचिव उपेन्द्र कुुशवाहा ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।