फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल मामले में 52 पर केस

Sun, 22 Jan 2017 10:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जिला कारागार में शनिवार को दिन में हुए उपद्रव और पथराव के मामले में जेल अधीक्षक ने देर शाम 12 नामजद और 50 अज्ञात बंदियों के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। कोतवाली पुलिस अन्य बंदियों की भी जांच कर रही है।
जेल में बवाल की भूमिका शुक्रवार की शाम बैरकों की तलाशी के दौरान 36 मोबाइल फोन बरामद होने से तैयार हो गई थी। इस छापे से नाराज बंदियों ने शनिवार की सुबह एकजुट होकर उपद्रव शुरू कर दिया। जेल पुलिस ने समझाने की कोशिश की बंदी और उग्र हो गए। कुछ बंदियों ने स्टोर रूम में रखे सरकारी अभिलेखों में आग लगा   दी। सीसी कैमरा तोड़ने के बाद बंदियों ने पथराव शुरू कर दिया। इसी बीच उन लोगों ने एक बंदीरक्षक को बंधक बना लिया। हालात बिगड़ने की जानकारी जिला प्रशासन को देने के बाद जेल में पगली घंटी बजा दी गई ।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेल प्रशासन ने हवाई फायरिंग कर स्थिति पर काबू पाने की कोशिश की पर बंदी शांत नहीं हुए। बाद में डीएम, एसपी कई थानों की फोर्स लेकर पहुंचे और बंदियों पर लाठीचार्ज कर हालात पर काबू पाया। बंदियों को उनकी बैरकों में भेजा गया। इस मामले जेल अधीक्षक राजेंद्र कुमार की तहरीर पर कोतवाली में बंदी अमरेश कनौजिया, बड़क राय, शीपू उर्फ अविनाश, पंकज राय, प्रमोद तिवारी, अंकुर सिंह, पिंटू उर्फ अशोक, रविंद्र, महेंद्र, गोरख बिंद और सत्येंद्र सिंह के अलावा 50 अज्ञात बंदियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। इस संबंध में सीओ उदयराज सिंह ने बताया कि तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की छानबीन जारी है। इस मामले में नामजद सभी बंदियों का बयान दर्ज किया जाएगा। डीएम संजय कुमार खत्री ने बताया कि जेल प्रशासन को निर्देश दे दिया गया है जो भी मामले में दोषी है, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें