फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: मेहंदी प्रतियोगिता में ज्येष्ठ वर्ग में रागिनी गुप्ता कनिष्ठ में अनुष्का अव्वल

विज्ञापन
शहर के तुलसीसागर स्थित एक विद्यालय में आयोजित जनपदीय मेंहदी प्रतियोगिता में शामिल प्रतिभागी। स्
विज्ञापन
गाजीपुर। वेलफेयर क्लब की ओर से 29वीं जनपद स्तरीय मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन रविवार को तुलसीसागर में किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में कक्षा 4 से 12 तक की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। निर्णायक मंडल के अनुसार कनिष्ठ वर्ग में प्रथम स्थान पर अनुष्का कुशवाहा, द्वितीय स्थान पर आराध्या गुप्ता, तृतीय स्थान पर आराध्या राज व रोली शर्मा संयुक्त रूप से रही।सांत्वना पुरस्कार के लिए खदीजा फातमा, वैष्णवी जायसवाल, सगुन गुप्ता का चयन किया गया। ज्येष्ठ वर्ग में प्रथम स्थान पर रागिनी गुप्ता, एवं सोनी कुमारी संयुक्त रूप से रही। द्वितीय स्थान पर महिमा पांडेय, तृतीय स्थान पर रागिनी कुशवाहा रही। सांत्वना पुरस्कार के लिए सना, प्रीति खरवार का चयन किया गया। क्लब के संयुक्त सचिव सत्य प्रकाश तिवारी ने बताया कि प्रतियोगिता में जनपद के 21 विद्यालयों से कुल 196 प्रतिभागियों ने कला का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता को दो वर्गों कनिष्ठ एवं वरिष्ठ में विभाजित किया गया था। मूल्यांकन के लिए तीन सदस्यीय निर्णायक मंडल का गठन किया गया था। प्रतियोगिता परिणाम मौके पर ही संस्था के जनपद गवर्नर पवन पांडेय तथा पर्यावरण प्रभारी प्रतीक यादव ने घोषित किया। क्लब पदाधिकारी अजय यादव ने बताया कि प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों को आगामी वार्षिक समारोह 29वां वेलफेयर उत्सव में पुरस्कृत एवं सम्मानित किया जाएगा। निर्णायक मंडल में नूर आफ्शा परवीन, शिवांगिनी कश्यप और प्रीति दुबे शामिल रहीं। इन्हें क्लब परीक्षा विभाग सचिव सत्यदेव दुबे ने स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। इस मौके पर मनोज गुप्ता, धर्मेंद्र कुमार, पवन पांडेय, चंदन कुमार, अभिषेक प्रजापति आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें