फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: 15 वर्ष से अधिक के निरक्षर चिह्नित कर किए जाएंगे साक्षर

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। निरक्षरों के जीवन में शिक्षा की ज्योति जलाने के लिए उनका सर्वे किया जाएगा। इसके लिए जिले में नवभारत साक्षरता योजना के तहत उल्लास एप के माध्यम से 15 वर्ष से अधिक आयु के निरक्षरों को चिह्नित किया जाएगा। शिक्षकों से डोर-टू-डोर सर्वे कराने के बाद निरक्षरों को सूचीबद्ध किया जाएगा। सर्व शिक्षा अभियान के तहत निरक्षरों को साक्षर बनाने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। जिले में कोई भी व्यक्ति निरक्षर न रहे, इसके लिए संचालित नवभारत साक्षरता योजना को प्रभावी ढंग से लागू किया जाएगा। इसके तहत 15 वर्ष से ऊपर के निरक्षर व्यक्ति चिह्नित किए जाएंगे। परिषदीय स्कूलों में तैनात शिक्षक अपने-अपने स्कूल क्षेत्र के गांव में डोर-टू-डोर सर्वे करेंगे। एनआईएलपी पोर्टल पर निरक्षरों को सूचीबद्ध करते हुए उनकी सूचना अपलोड करेंगे। इसके बाद उन्हें साक्षर बनाया जाएगा। प्रति 10 निरक्षर पर एक-एक सामाजिक कार्यकर्ता (वालंटियर) का चयन विभाग की तरफ से किया जाएगा जो योजना के तहत विशेष विधि से निरक्षरों को साक्षर बनाएंगे। मालूम हो कि केंद्र सरकार ने नवभारत साक्षर कार्यक्रम की शुरुआत नेशनल एजुकेशन पाॅलिसी 2020 के तहत कर दी थी। इस पॉलिसी की तीसरी वर्षगांठ पर इसकी विधिवत शुरुआत की गई थी। इसके तहत यह कार्यक्रम पांच वर्ष यानी 2022 से 2027 तक संचालित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें