फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: धरना-प्रदर्शन के बाद शुरू हुई जलालाबाद गांव में सफाई

विज्ञापन
विज्ञापन
दुल्लहपुर। थाना क्षेत्र के जलालाबाद गांव में 5 नवंबर की सुबह नाली जाम और स्वच्छता को लेकर ग्रामीणों की ओर से किए गए धरना-प्रदर्शन का असर अब दिखाई देने लगा है। ग्रामीणों की शिकायत और समाचार पत्र में प्रमुखता के साथ खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासन हरकत में आया। बृहस्पतिवार को एडीओ पंचायत अजय मिश्रा, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि हरिशंकर चौहान एवं ग्राम सचिव यशवंत यादव की मौजूदगी में 35 सफाई कर्मचारियों की टीम ने गांव में व्यापक सफाई अभियान चलाया। इस दौरान जहां नाली जाम की समस्या थी, उसे तत्काल खुलवाया गया। एडीओ पंचायत ने बताया कि सफाई अभियान के साथ-साथ गांव में दवा का छिड़काव भी कराया गया। गांव में डस्टबिन लगाने, सफाई व्यवस्था की नियमित जांच और स्थाई समाधान के निर्देश दिए गए हैं। फिलहाल जलालाबाद गांव में दो स्थायी सफाई कर्मियों को नियुक्त कर दिया गया है ताकि स्वच्छता व्यवस्था बनी रहे। ग्रामीणों ने प्रशासनिक तत्परता की सराहना करते हुए मीडिया का भी आभार जताया, जिसने उनकी आवाज़ को बुलंद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें