दिलदारनगर। स्थानीय तहसील क्षेत्र के देवल-दिलदारनगर मार्ग पर शुक्रवार को अमौरा पानी टंकी के पास बिहार से आ रहे अवैध बालू लदे छह ट्रकों को उपजिलाधिकारी सेवराई विक्रम सिंह ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। इस कार्रवाई से खनन माफियाओं एवं अवैध बालू का कारोबार करने वालों में हड़कंप मच गया। ट्रक मालिकों द्वारा ट्रकों को छुड़ाने के लिए राजनीतिक प्रयास भी शुरू कर दिया गया। इस संदर्भ में उपजिलाधिकारी विक्रम सिंह ने बताया कि देवल-दिलदारनगर मार्ग पर अमौरा गांव के पासपानी टंकी के पास छह अवैध बालू लदे ट्रकों को हिरासत में लेकर दिलदारनगर पुलिस को सौंपकर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।