फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: अवैध अस्पताल सील, संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सेवराई। क्षेत्र के बसुका मोड़ के पास स्थित एक अवैध अस्पताल को भदौरा के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. धनंजय आनंद ने शनिवार सीज कर दिया। साथ ही अस्पताल संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। इसकी जानकारी होते ही क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित अस्पताल के संचालकों में हड़कंप मच हुआ है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भदौरा प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ धनंजय आनंद ने बताया कि अधिकारियों के निर्देश पर तहसील मुख्यालय के बसुका मोड़ स्थित गणेश हॉस्पिटल के नाम से संचालित अस्पताल पर पूर्व में भी निरीक्षण के दौरान अस्पताल प्रशासन की तरफ से वैध दस्तावेज प्रस्तुत ना कर पाने पर उन्होंने चेतावनी दी गई थी। तय समय के बाद टीम जांच के लिए पहुंची और दस्तावेज मांगने पर वहां मौजूद कर्मचारी व चिकित्सकों की तरफ से कोई प्रमाणित दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। इसके बाद अस्पताल को सीज कर दिया गया है।
विज्ञापन

साथ ही अस्पताल संचालक पर भी मुकदमा दर्ज कराया है। मालूम हो कि पिछले दिनों झोलाछाप डॉक्टरों के चंगुल में फंसकर जच्चा-बच्चा का मौत का मामला प्रकाश में आया था। इसके बाद अवैध अस्पतालों के खिलाफ विभाग के द्वारा मुहिम चलाते हुए कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें