इंपैक्ट--शेखपुर गांव के पास वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन पर बने अवैध कट की मरम्मत करते एनएचएआई कर्मी।
- फोटो : नारखी पुलिस की मुठभेड़ में गिरफ्तार अपराधी। स्रोतः पुलिस
जंगीपुर। वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन मार्ग पर शेखपुर गांव के पास बने अवैध कट को बंद करने का कार्य बुधवार से शुरू कर दिया गया। यह कट लंबे समय से स्थानीय लोगों के लिए सुविधा का माध्यम तो था, लेकिन लगातार हो रही दुर्घटनाओं और जाम की समस्या के कारण यह प्रशासन के लिए चिंता का विषय बन गया था। एनएचएआई प्रबंधन और स्थानीय प्रशासन की संयुक्त टीम ने बुधवार को मौके पर पहुंचकर कट को बंद करने का कार्य शुरू कराया। एनएचएआई के परियोजना निदेशक अरुण ने बताया कि यह कार्रवाई सड़क सुरक्षा मानकों के अनुरूप की जा रही है, ताकि यातायात सुचारु और सुरक्षित रहे। बता दें कि बुधवार को अवैध कट की खबर को अमर उजाला में प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए वाराणसी-गोरखपुर फोर लेन पर जंगीपुर थाना क्षेत्र के शेखपुर में बने अवैध कट को बंद करने का कार्य शुरू कर दिया है। यह कट लंबे समय से लोगों द्वारा अनधिकृत रूप से उपयोग किया जा रहा था, सड़क दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ गई थी।