फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: विधायक की अनदेखी करना थानेदार को पड़ा भारी, लाइन हाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्रीय विधायक की बातों की लगातार अनदेखी पवांरा थानाध्यक्ष प्रियंका सिंह को मंहगा पड़ गया। पुलिस अधीक्षक डाॅ. कौस्तुभ ने शासन के उच्च अधिकारियों के निर्देश पर थानाध्यक्ष पवांरा प्रियंका सिंह को थानाध्यक्ष पवांरा की जिम्मेदारी से मुक्त करते हुए उन्हें लाइन हाजिर कर दिया है।
विज्ञापन

मुंगराबादशाहपुर विधायक पंकज पटेल ने उत्तर प्रदेश विधानसभा की संसदीय अनुश्रवण समिति को भेजे गए पत्र में थानाध्यक्ष पवांरा प्रियंका सिंह पर लापरवाही बरतने के साथ ही प्रोटोकाल का उल्लंघन करने का आरोप लगाया था। इसे गंभीरता से लेते हुए अनुश्रवण समिति ने थानाध्यक्ष उपनिरीक्षक प्रियंका सिंह को तत्कालिक प्रभाव से हटाए जाने का आदेश जारी किया था। इसके अनुपालन में सचिव गृह पुलिस अनुभाग एक उत्तर प्रदेश शासन द्वारा पुलिस अधीक्षक जौनपुर को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर करने का निर्देश दिया गया। उच्च अधिकारियों के आदेश मिलते ही पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने पवांरा थानाध्यक्ष प्रियंका सिंह को लाइन हाजिर कर दिया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें