फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: आवास प्लस-2024 सर्वे के बाद सूची से नाम कटा या बदली वरीयता तो 15 तक करें अपील

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत आवास प्लस-2024 सर्वे के बाद तैयार की गई स्थायी प्रतीक्षा सूची से यदि किसी पात्र परिवार का नाम हटा दिया गया है या उसकी वरीयता बदल दी गई है, तो उसे अब अपील का मौका मिलेगा। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने बृहस्पतिवार को इसके लिए जिला स्तरीय अपीलीय समिति गठित कर दी है। संबंधित परिवार 15 जुलाई तक अपनी शिकायत खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) को दे सकते हैं।
विज्ञापन


जिले की सभी ग्राम पंचायतों में निर्धारित रोस्टर के अनुसार ग्रामसभाओं की खुली बैठकों में स्थायी प्रतीक्षा सूची के अनुमोदन की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। इस दौरान जिन परिवारों के नाम सूची से हटाए गए या उनके वरीयता क्रम में बदलाव किया गया, उनकी शिकायतों के निस्तारण के लिए यह व्यवस्था की गई है।

जिला स्तरीय अपीलीय समिति की अध्यक्षता जिलाधिकारी करेंगे। समिति में मुख्य विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक (डीआरडीए) तथा एक नामित सदस्य शामिल होंगे। प्राप्त शिकायतों की पहले संबंधित खंड विकास अधिकारी जांच करेंगे और अपनी रिपोर्ट के साथ समिति के समक्ष प्रस्तुत करेंगे।
विज्ञापन


समिति के निर्णय के बाद प्रत्येक ग्राम पंचायत की अंतिम स्थायी प्रतीक्षा सूची प्रकाशित की जाएगी। यह सूची ग्राम पंचायत के नोटिस बोर्ड पर चस्पा की जाएगी और प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की वेबसाइट पर भी उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें