फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: ग्रामसभा जमीन दे तो सरकार बनवाएगी आयुर्वेदिक-होम्योपैथी अस्पताल

विज्ञापन
प्रदेश के आयुष मंत्री डॉ दयाशंकर मिश्रा दयालु। संवाद
विज्ञापन
बिरनो। प्रदेश के आयुष एवं खाद्य सुरक्षा प्रशासन मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. दयाशंकर मिश्रा दयालु ने कहा कि ग्रामसभा जमीन उपलब्ध कराएगा तो सरकार आयुर्वेदिक-होम्योपैथी अस्पताल का निर्माण कराएगी। एक मार्ट के उद्घाटन के िलए दयालु का आगमन रविवार को शहर में हुआ था। खास बातचीत में उनसे सवाल पूछा गया कि जिले में आयुर्वेदिक एवं होम्योपैथी अस्पताल वर्षों से किराये के भवनों में चल रहे हैं।सरकार उन्हें अब तक जमीन नहीं उपलब्ध करा पाई। इस पर उन्होंने कहा कि आयुर्वेद एवं होम्योपैथी अस्पताल अगर प्राइवेट भवन में चल रहे हैं तो प्रधान की तरफ से प्रस्ताव बनाकर जमीन उपलब्ध करा दी जाए। इसके बाद सरकार वहां अस्पताल बनवाएगी। यही नहीं उस गांव का कोई निवासी अपने पूर्वजों के नाम पर जमीन दान देकर अपने पूर्वजों के नाम पर सरकारी हॉस्पिटल खुलवा सकता है। इसकी बिल्डिंग सरकार अपने खर्चे से बनाएगी और उसके स्टाफ सरकारी कर्मी रहेंगे। सरकार ने जमीन दान लेकर या गांव सभा की जमीन मिलने पर प्रदेश में कई अस्पतालों का निर्माण करवाया है। कहा कि पहले की अपेक्षा अस्पतालों की दशा बहुत सुधरी है। सरकार लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करा रही है। कड़ाके की ठंड के मद्देनजर उन्होंने कहा कि सीएचसी-पीएचसी और सरकारी अस्पतालों में ठंड के मरीजों के लिए अलग से व्यवस्था बनाई गई है। उन्होंने बताया कि सरकार ने घने कोहरे की वजह से बढ़ती दुर्घटनाओं को गंभीरता से िलया है। शासन ने लोगों से सड़कों पर निर्धारित गति सीमा में ही वाहन चलाने की अपील की है। ताकि कोहर के चलते सड़क हादसों से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें