फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: सांसद खेल स्पर्धा में प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे 1464 बालक और बालिकाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। सांसद खेल स्पर्धा का आयोजन 23 दिसंबर से किया जा रहा है। तीन दिवसीय इस क्रीड़ा समारोह में विधायक खेल स्पर्धा के चयनित 1464 बालक और बालिकाएं विभिन्न खेलों में अलग-अलग वर्गों में अपनी क्षमता और प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। पहले दिन चार खेल आयोजित होंगे। इसकी तैयारी को अंतिम रूप दे दिया गया है। जिला क्रीड़ाधिकारी अरविंद यादव ने बताया कि सांसद खेल स्पर्धा के तहत क्रिकेट, हाॅकी, वाॅलीबाॅल, कुश्ती, एथलेटिक्स, खो-खो, कबड्डी और फुटबाॅल की प्रतियोगिता होगी। इसमें पांच विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित विधायक खेल स्पर्धा के चयनित 1464 बालक एवं बालिकाएं प्रतिभाग करेंगी। सब जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग के बालक-बालिकाओं की यह प्रतियोगिताएं शहर के गोराबाजार स्थित नेहरू स्टेडियम, नवीन स्टेडियम एवं पीजी काॅलेज के मैदान पर होंगी। पहले दिन बालक और बालिकाओं की फुटबाल प्रतियोगिता नेहरू स्टेडियम में आयोजित होगी। सभी वर्ग के बालक-बालिकाओं की एथलेटिक्स की स्पर्धा नवीन स्टेडियम में होगी। सभी वर्ग की बालिकाओं की खो-खो नेहरू स्टेडियम तथा बालक और बालिकाओं की क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन पीजी काॅलेज के मैदान पर होगा। उन्होंने बताया कि 24 को बालकों की कबड्डी, बालक-बालिका वर्ग की वालीबाल तथा सब जूनियर वर्ग के बालक एवं बालिकाओं की हाकी प्रतियोगिता नेहरू स्टेडियम में आयोजित होगी। 25 दिसंबर को जूनियर और सीनियर वर्ग के बालकों की हाकी, सभी वर्ग के बालकों की खो-खो, सभी वर्ग की बालिकाओं की कबड्डी तथा सब जूनियर, जूनियर एवं सीनियर वर्ग के बालक-बालिकाओं की कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवान नेहरू स्टेडियम में दमखम का प्रदर्शन करेंगे। बताया कि 23 को समारोह का शुभारंभ राज्यसभा की सांसद डा. संगीता बलवंत करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें