फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई तो किया जाएगा थाने का घेराव

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। पिछले दिनों सपा नेता की पिटाई मामले को लेकर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष रामधारी यादव के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल बृहस्पतिवार को पुलिस अधीक्षक डॉ. ओमप्रकाश सिंह से मिला। वार्ता करते हुए कहा कि यदि जल्द से जल्द हमलावर की गिरफ्तार नहीं हुई तो सपा नेता-कार्यकर्ता थाना का घेराव करने को विवश होंगे।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष रामधारी यादव ने कहा कि सपा नेता पर हमले की घटना इस बात का सूचक है कि जिले में सुरक्षा व्यवस्था कितनी दुरुस्त है। जिलाधिकारी कार्यालय के सामने सपा नेता के साथ ऐसा दुर्व्यवहार होना निंदनीय है। इस सरकार में आम लोगों की कौन कहे, नेता भी सुरक्षित नहीं है। पीड़ित नेता चंद्रिका यादव ने कहा कि पार्टी में किसी भी तरह की गुटबाजी नहीं है। मेरे ऊपर हमला करना किसी बाहरी व्यक्ति की साजिश है। प्रतिनिधिमंडल में डॉ. रिंकू यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष राजेश कुशवाहा, अभिनव सिंह, प्रमुख प्रतिनिधि अच्छे लाल यादव, प्रमुख प्रवीण यादव, प्रमुख आलोक कुमार, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि विजय यादव, बजरंगी यादव, डॉ. समीर सिंह, सुरेंद्र यादव, जखनिया विधानसभा अध्यक्ष कमलेश यादव, चंदेश्वर यादव, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष गोपाल यादव, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष नितिन यादव, रामलाल प्रजापति, अरुण कुशवाहा, राहुल पांडेय, विजय विक्रम यादव, रजनीश मिश्रा, दिनेश यादव, बचनू यादव, ग्राम प्रधान कमलेश यादव, मनोज यादव सहित अन्य नेता-कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें