फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान ने गड़बड़ की तो ब्रह्मोस से नेस्तनाबूद कर देंगे : ब्रजेश पाठक

विज्ञापन
लंका मैदान में दीप प्रज्वलित कर सेवा संकल्प स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ करते प्रदेश के डिप्टी सी
विज्ञापन
गाजीपुर। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने शनिवार को लंका मैदान में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन किया। इसके बाद जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने किसी भी तरह की गड़बड़ी की तो लखनऊ की ब्रह्मोस मिसाइल उसे नेस्तनाबूद कर देगी।
विज्ञापन

उन्होंने गाजीपुर के इतिहास और यहां के लोगों के साहस का जिक्र करते हुए कहा कि आजादी की लड़ाई, 1857 की क्रांति और पड़ोसी देशों से हुए संघर्ष में जिले के वीरों ने देश का नाम रोशन किया है। यहां के युवाओं और वीरों ने हर चुनौती का डटकर मुकाबला किया है।
उप मुख्यमंत्री ने गुंडे-माफिया पर टिप्पणी करते हुए कहा कि वे अपने पुराने दौर को याद कर लें। कहा कि भाजपा सरकार ने उत्तर प्रदेश को भयमुक्त समाज दिया है। उन्होंने गाजीपुर की जनता को क्षेत्र की आवश्यक व्यवस्थाएं जल्द पूरी कराने का भरोसा भी दिया।
विज्ञापन

लंका मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में चल रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत तीन दिवसीय निशुल्क वृहद स्वास्थ्य शिविर का उप मुख्यमंत्री ने उद्घाटन किया। कहा कि ऐसे शिविर पूरे प्रदेश में लगाए जा रहे हैं, ताकि सरकारी योजनाओं का लाभ अब तक न ले पाने वाले जरूरतमंदों को योजनाओं से जोड़ा जा सके। कहा कि गाजीपुर के लोगों को बेहतर इलाज के लिए बाहर जाने की जरूरत न पड़े, इसके लिए स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत किया जा रहा है।
इस अवसर पर शिविर के आयोजक अभिनव सिन्हा, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय, राज्यसभा सांसद संगीता बलवंत, अजीत चौबे, भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय, नपा अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, जिला पंचायत प्रशासक सपना सिंह आदि मौजूद रहे।

लंका मैदान में दीप प्रज्वलित कर सेवा संकल्प स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ करते प्रदेश के डिप्टी सी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें