गाजीपुर। तीन दशक से खामोश पड़ी नंदगंज शिहोरी शुगर कंपनी लिमिटेड की जंग खाई मशीनें भले अब इतिहास बन चुकी हों, लेकिन उसकी 124.99 एकड़ जमीन अब गाजीपुर की औद्योगिक तकदीर बदलने की दहलीज पर खड़ी है।
यदि शासन से हरी झंडी मिलती है तो यही वीरान परिसर जल्द ही औद्योगिक पार्क में तब्दील होगा, जहां कंपनियां जिले के युवाओं को प्रशिक्षित कर एक महीने के अंदर रोजगार मुहैया कराएंगी। जिला प्रशासन ने इस महत्वाकांक्षी परियोजना का प्रस्ताव जून में शासन को भेज दिया है।
विज्ञापन
जिला उद्योग केंद्र (डीआईसी) ने बंद पड़ी चीनी मिल की भूमि को सरदार वल्लभभाई पटेल रोजगार एवं औद्योगिक क्षेत्र योजना में शामिल करने के लिए एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट (ईओआई) भेजा है।
प्रस्ताव स्वीकृत होते ही यहां औद्योगिक पार्क की स्थापना, निवेशकों को आकर्षित करने और रोजगार सृजन की प्रक्रिया शुरू होगी। यदि यह योजना धरातल पर उतरती है तो वर्षों से उपेक्षित पड़ी सरकारी संपत्ति युवाओं के विकास का नया केंद्र बन जाएगी। संवाद