फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पात्र, अपात्र और मृत कृषकों की हो रही पहचान

विज्ञापन
विज्ञापन
जमानिया। विकासखंड स्थित कृषि विभाग की तरफ से प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना का लाभ ले रहे कृषकों का सत्यापन का कार्य शुरू हो चुका है। इस कार्य को शीघ्र संपन्न करने के लिए विभाग के सभी कर्मचारी पूरे मनोयोग से जुटे हुए हैं। जमानिया एवं सेवराई तहसील में वर्ष 2020-21 में पीएम सम्मान निधि का लाभ ले रहे कुल कृषकों में पांच प्रतिशत के हिसाब से 3448 कृषकों का भौतिक सत्यापन करना था जो महामारी के कारण समय से नहीं हो पाया। वर्ष 2021-22 में पीएम सम्मान निधि का लाभ ले रहे कुल कृषकों में 10 प्रतिशत के हिसाब से 5899 कृषकों का भौतिक सत्यापन करना है। दोनों ही वर्ष का सत्यापन कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। इसमें कृषि विभाग के कर्मचारी गांव-गांव जाकर पात्र, अपात्र, मृत कृषकों को चिन्हित कर रहे हैं। एडीओ कृषि सुरेश सिंह यादव ने बताया कि पीएम सम्मान निधि योजना से लाभान्वित कृषकों का भौतिक सत्यापन का कार्य चल रहा है। इसमें विभाग के सभी कर्मचारी जुटे हुए हैं। माह जुलाई के प्रथम सप्ताह तक कार्य पूर्ण करने का निर्देश प्राप्त हुआ है। शीघ्र कार्य पूर्ण कर रिपोर्ट उच्चाधिकारी को प्रेषित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें