फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं के प्रेरणा स्रोत थे स्वामी विवेकानंद

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के तत्वावधान में भारतीय संस्कृति एवं सभ्यता के ध्वजवाहक स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि के अवसर पर विवेकानंद कॉलोनी स्थित पार्क में रविवार को माल्यार्पण कार्यक्रम एवं विचार गोष्ठी आयोजित हुई। इस अवसर पर महासभा के प्रांतीय उपाध्यक्ष मुक्तेश्वर प्रसाद श्रीवास्तव ने कहा कि आज स्वामी विवेकानंद के विचार पुन: प्रासंगिक हो उठे हैं। उनके विचार कल भी प्रासंगिक थे और आज भी प्रासंगिक हैं। उन्होंने कहा कि जब इस देश में जातिवाद और सांप्रदायिकता चरम सीमा पर है ऐसे दौर में स्वामी विवेकानंद के रास्ते पर चलकर ही देश में और सुख-शांति स्थापित की जा सकती है। वह भारतीय संस्कृति एवं सभ्यता का विश्वघोष करने वाले युवाओं के प्रेरणा स्रोत थे। उनके बताए रास्ते पर चलकर देश की संस्कृति एवं सभ्यता की रक्षा करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। संचालन शैल श्रीवास्तव ने किया। गोष्ठी में महासभा के जिलाध्यक्ष अरुण कुमार श्रीवास्तव, नगर अध्यक्ष अजय कुमार श्रीवास्तव, कौशल श्रीवास्तव, चंद्रप्रकाश श्रीवास्तव, विजयप्रकाश श्रीवास्तव, शैल श्रीवास्तव, विनोद श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव, प्रेमानंद श्रीवास्तव, आनंद श्रीवास्तव, राहुल सिंह, शिवम श्रीवास्तव, कमल श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें