फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: अब तक स्थापित नहीं हो सका आईसीटी लैब

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवतीपुर। स्थानीय ब्लाक के बीआरसी परिसर में करीब दस लाख की लागत से बनने वाले आईसीटी ( इंफॉर्मेशन एंड कम्यूनिकेशन टेक्नोलॉजी सेंटर) लैब का निर्माण नहीं हो सका है। इससे बीआरसी को हाइटेक बनाने की सरकार की मंशा पूरी होती नहीं दिख रही है। आईसीटी सेंटर में सात कम्प्यूटर, एक एलइडी टीवी, पैनल, वीडियो कांफ्रेसिंग आदि की सुविधा होगी है। ब्लाक क्षेत्र में कुल 104 परिषदीय विद्यालय हैं। इनमें 386 अध्यापक और 104 प्रधानाध्यापक, जबकि 23 कंपोजिट, 18 जूनियर और 63 प्राथमिक है। जहां, करीब 11 हजार छात्र- छात्राएं पंजीकृत है। महकमे के अनुसार बीआरसी मुख्यालयों पर जो कार्य शिक्षक व अन्य कर्मचारी कागज के सहारे कर रहे हैं, उन्हें अब कंप्यूटर के माध्यम से कराया जाएगा। इस संबंध में बीईओ अशोक कुमार गौतम ने बताया कि बहुत जल्द ही बीआरसी में आईसीटी लैब स्थापित कर दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें