फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हक पर आंच आई तो बिफर पड़े

Mon, 31 Aug 2015 11:02 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षक विरोधी शासनादेश को लेकर राजकीय शिक्षकों का गुस्सा सोमवार को फूट पड़ा। जिले के राजकीय शिक्षकों ने राजकीय बालिका इंटर कालेज परिसर में शासनादेश की प्रतियां जलाकर अपना रोष व्यक्त किया। इस दौरान शिक्षकों ने शासनादेश को तत्काल वापस लेने के लिए आवाज बुलंद की।
विज्ञापन


राजकीय शिक्षक संघ के प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्यामनारायण सिंह यादव के नेतृत्व में राजकीय सिटी इंटर कालेज एवं राजकीय बालिका इंटर कालेज के शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं ने दोपहर 12 बजे शिक्षक विरोधी शासनादेश की प्रतियों को फाड़कर उसे आग में जला दिया।

इस दौरान शिक्षकों ने बांह पर काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। शिक्षक पहली सितंबर को जिला विद्यालय निरीक्षक को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपेंगे। संघ के प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्यामनारायण यादव ने कहा कि जारी शासनादेश पूरी तरह शिक्षक विरोधी है। इस शासनादेश ने प्रधानाचार्यों को बेसिक शिक्षाधिकारी बनने का रास्ता भी बंद कर दिया है। कोई भी प्रधानाचार्य अब डायट में भी वरिष्ठ प्रवक्ता नहीं बन सकता है।
विज्ञापन


 इस मौके पर संघ के प्रांतीय प्रवक्ता रामअवतार  यादव, सुमनलता, मधु गुप्ता, जहांआरा, सरोज जायसवाल, शुभ्रा श्रीवास्तव, सुधा सिंह, कल्पना मिश्र, आरती सिंह, मनोरमा सिंह, पद्मा पांडेय, देवबाला यादव, किरन प्रधान, नंदिनी श्रीवास्तव, नजमा नाजनीन, रघुवर यादव, जयकृष्ण माली, सूबेदार यादव, जगपत यादव, लल्लन यादव, श्रीनाथ यादव, राम सिंहासन कुशवाहा, दयाशंकर यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें