फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनबढ़ों ने फूंकी दलितों की झोपड़ी

Tue, 09 Aug 2016 11:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
विज्ञापन
आग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के चोचकपुर बाजार में रविवार की रात करीब दो बजे एक मोबाइल टावर के पास पार्टी मना रहे मनबढ़ युवकों ने दलितों की झोपड़ी में आग लगा दी। इससे चार झोपड़ियां जलकर खाक हो गई। उसमें रखा सामान भी जलकर नष्ट हो गया। पीड़ितों परदेशी, पिंटू, बब्लू, अवधेश और विकलांग सुरेंद्र ने आरोप लगाया कि जब वे इसकी शिकायत करने के लिए थाना पहुंचे तो थानाध्यक्ष ने सिर्फ नुकसान की रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कही। मनबढ़ों के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय हम लोगों से दुर्व्यवहार कर रहे हैं। झोपड़ी जलने के बाद हम लोग परिवार के साथ खुले आसमान के नीचे रहने को विवश हैं। इस संबंध में थानाध्यक्ष बालमुकुंद मिश्रा ने बताया कि चोचकपुर  में झोपड़ी जलाने के मामले में संजय, पिन्टू यादव, अजय चौधरी एवं एक अन्य  व्यक्ति के विरूद्ध दलित एक्ट का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें