कोतवाली क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने मंगलवार की शाम ट्रक से धक्का लगने के कारण बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। क्षेत्र के महोलिया गांव के दारुनपुर मौजा निवासी विजयबहादुर चौहान (45) किसी काम से सैदपुर आए थे। शाम को वह बाइक से वापस घर जा रहे थे। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के सामने गाजीपुर से वाराणसी की तरफ तेज गति से जा रहे ट्रक से उन्हें धक्का लग गया। गंभीर रूप से घायल होने के कारण उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ट्रक को कोतवाली ले आई।