फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: घर से दिल्ली निकला पति लापता, पत्नी ने दर्ज कराई प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
सुहवल। थाना क्षेत्र के ढढनी रणवीर राय गांव निवासी एक युवक के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने से का मामला प्रकाश में आया है। वह दिल्ली जाने के लिए घर से निकले थे। मोबाइल स्वीच ऑफ होने के बाद से परिजन अनहोनी की आशंका से परेशान हैं। पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

प्रभारी थानाध्यक्ष भोलानाथ सरोज ने बताया कि ढढनी रणवीर राय गांव निवासी निशा देवी ने तहरीर देकर बताया कि पति अमित कुमार बीते 29 अप्रैल की सुबह किसी काम से दिल्ली के लिए रवाना हुए थे। बीते 30 अप्रैल की सुबह उन्होंने फोन कर दिल्ली पहुंचने की सूचना दी थी। हालांकि, इस बातचीत के कुछ ही देर बाद उनका मोबाइल फोन अचानक बंद हो गया। पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए छानबीन में जुटी हुई है। यहीं नहीं सर्विलांस के माध्यम से मोबाइल नंबर को भी ट्रेस किया जा रहा है, युवक का पता चल सके। प्रभारी थानाध्यक्ष भोलानाथ सरोज ने बताया कि महिला की शिकायत पर गुमशुदगी का मामला दर्ज किया गया है। जल्द ही युवक को सकुशल खोज लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें