फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: पत्नी से जान का खतरा बताकर पति ने दर्ज कराई प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
मछलीशहर। कोतवाली क्षेत्र के सराय चंदन गांव निवासी जितेंद्र कुमार बिंद ने पत्नी और ससुराल पक्ष पर जान से मारने की साजिश रचने का आरोप लगाते हुए पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

पुलिस ने तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जितेंद्र कुमार बिंद ने बताया कि उनका विवाह वर्ष 2016 में साधना से हुआ था। उनके दो बच्चे हैं। आरोप है कि कुछ दिन पहले पत्नी किसी अन्य व्यक्ति के साथ हरिद्वार चली गई थी। विरोध करने पर ससुराल पक्ष ने उल्टा उन्हें ही धमकाया और सरकारी शिक्षक की नौकरी खत्म कराने की बात कही। आरोप है कि 3 जुलाई को ड्यूटी पर जाने के दौरान पत्नी दोनों बच्चों, नकदी, बैंक खाते से निकाली गई रकम तथा सोने-चांदी के गहने लेकर चली गई।
विज्ञापन

काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चला। बाद में जानकारी मिली कि वह लखनऊ में है।संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें