फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News : पत्नी को खोज रहा पति, पुलिस के सामने लगाई गुहार, मुकदमा दर्ज, जांच शुरू

Thu, 27 Feb 2025 12:34 AM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर

सार

पत्नी के न मिलने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने अब इस मामले में जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार कुछ लोग उसकी पत्नी को मायके ले गए लेकिन जब ये उन्हें लाने के लिए पहुंचे तब वो नहीं मिली लिहाजा अब ये तलाश में जुटे हैं।
विज्ञापन
गाजीपुर के एसपी डॉ. ईरज राजा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक पति ने अपनी 32 वर्षीय पत्नी को गायब करने के मामले में तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। नंदगंज थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी पति ने बीते दिनों एसपी डाॅ. ईरज राजा से शिकायत की। पीड़ित के मुताबिक दस वर्ष पहले उसकी शादी सुहवल थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला से हुई।

विज्ञापन


बीते कुछ दिनों पहले उसके ससुराल की दो महिलाएं और एक युवक उसके घर पहुंचे। तीनों ने उसकी पत्नी को कुछ काम की बात कह मायके ले गए और कहा कि फिर उसे पहुंचा देगे। कई काफी दिन बाद भी जब उसकी पत्नी अपने ससुराल नहीं पहुंची तो वह पत्नी को खोजते हुए अपने ससुराल पहुंचा। पता चला कि वह वहा भी नहीं है।

पति ने बताया कि उसके बाद भी उसने पत्नी की तलाश की और उसके घर गए ससुराल के दो महिलाओं और एक युवक के बारे में पता किया तो वह भी अपने घर से गायब थे, जिसके बाद वह थक हारकर पुलिस अधीक्षक और सुहवल थाना पुलिस को शिकायती पत्र दिया। प्रभारी निरीक्षक राजू दिवाकर ने बताया कि पति के तहरीर पर उसके ससुराल के तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें