फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: एक चिता पर पति-पत्नी का हुआ अंतिम संस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। रेवतीपुर थाना क्षेत्र के रामपुर उर्फ साधोपुर गांव में रविवार को पत्नी के निधन की जानकारी मिलते ही जमीन पर गिरे पति ने भी दम तोड़ दिया। गांव के सामने गंगा घाट पर पति- पत्नी का परिजनों ने एक ही चिता पर अंतिम संस्कार कर दिया। इस घटना की चर्चा पूरे क्षेत्र में बनी हुई। रामपुर उर्फ साधोपुर गांव निवासी लेखपाल पद से सेवनिवृत्त कामेश्वर उपाध्याय (87) और उनकी पत्नी चंपा उपाध्याय (85) पिछले कई दिनों से बीमार चल रही थी। पति-पत्नी का वाराणसी में ही उपचार चल रहा था। पुत्र सीआरपीएफ जवान मृत्युंजय कुमार ने बताया कि कुछ दिन पहले पिता कामेश्वर उपाध्याय को घर लाया गया, जबकि मां चंपा उपाध्याय वहीं अस्पताल में भर्ती थीं। ये बात पिता को नहीं बताई गई। दूसरे दिन 10 नवंबर की सुबह जैसे ही मां के निधन होने की खबर पिता को दी, वैसे ही वे जमीन पर गिर पड़े और उनकी भी मौत हो गई। मां का शव वाराणसी से लाया गया। दोनों की एक साथ अर्थी सजाई गई। गंगा तट पर दोनों लोगों का दाह संस्कार एक ही चिता पर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें