माधोसिंह उत्तर मोहल्ला से उमरा पर रवाना होते जायरीन। संवाद
माधोसिंह उत्तर मोहल्ला निवासी मो. अली अपनी पत्नी सकीला बेगम के साथ बुधवार को उमरा के लिए रवाना हुए। दोनों निजी वाहन से प्रयागराज के लिए निकले। वहां से ट्रेन से दिल्ली और फिर हवाई जहाज से जेद्दा पहुंचेंगे। रवाना होने पर परिजनों और शुभचिंतकों ने दंपती को मुबारकबाद दी और उनकी सुरक्षित व सफल यात्रा के लिए दुआ की। इस दौरान मो. इमरान, मो. उलीउल्ला, इमतेयाज अली, सैफ अली आदि मौजूद रहे।