पकडे गए हत्यारोपी को जेल ले जाती जमानिया कोतवाली पुलिस। संवाद
- फोटो : बृहस्पतिवार की रात को पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन करते भाजपा कार्याकर्ता।
जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के जमानिया-करंडा गंगा पुल तिराहा के पास से पत्नी को छत से नीचे फेंकने के मामले में वांछित चल रहे आरोपी पति को पुलिस ने शुक्रवार सुबह गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
प्रभारी निरीक्षक रामसजन नागर ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि पत्नी को छत से फेंकने के मामले में वांछित 30 वर्षीय इमरान शाह पुत्र जहांगीर निवासी बुद्धिपुर कोट, जमानिया गंगा पुल तिराहा के पास मौजूद है। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया। बताया गया कि बीती 26 मई की रात करीब 11 बजे परिवार के लोग छत पर सो रहे थे। इसी दौरान ससुराल पक्ष के लोगों ने आयशा को छत से नीचे फेंक दिया था। एसओ ने बताया कि पुलिस ने मुख्य आरोपी इमरान शाह को गिरफ्तार कर लिया है, नामजद तीन अन्य आरोपी अब भी फरार हैं। उनकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।