फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरों को चमकाने के लिए रंग-रोगन सामग्री की खरीदारी तेज

Wed, 04 Nov 2015 10:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
 रोशनी के पर्व दीपावली की तैयारी शुरू हो गई है। घरों और दूकानों की रंगाई पुताई का दौर चल रहा है। इसके चलते रंग-रोगन के बाजार में रौनक दिखाई देने लगी है। घर-दूकान चमकाने का काम कहीं शुरू हुआ है तो कहीं अंतिम दौर में है। इससे बाजार में रंग-रोगन की सामग्रियों की मांग बढ़ गई है। हालांकि इस पर भी महंगाई का असर दिखाई दे रहा है। बावजूद इसके घरों को चमकाने के लिए लोग खुले हाथों से इसकी खरीदारी कर रहे हैं।
विज्ञापन


दीपावली के पर्व में छह दिन का समय बाकी रह गया है। वैसे तो दशहरा पर्व बीतते ही लोग दीपावली की तैयारी में जुट गए थे। उनकी तरफ से घरों की साफ-सफाई का कार्य शुरू करा दिया गया। एक तरफ जहां अधिकांश लोगों ने मजदूरों से रंगाई-पुताई का काम शुरू कराया।

बाजार में तरह-तरह के डिस्टेंपर, स्नोसेम, प्लास्टिक पेंट आदि की डिमांड की जा रही है। महंगाई के चलते पिछले वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष रंग-रोगन की सामग्रियों की कीमतों में उछाल आया है। बावजूद इसके इसकी बिक्री पर कोई विशेष प्रभाव नहीं दिखाई दे रहा है। शहर का घाट स्टेशन के पेंट कारोबारी विजय कुमार अग्रहरि ने बताया कि दीपावली करीब आते ही स्नोसेम, प्लास्टिक पेंट एवं पेंट आदि की डिमांड बढ़ गई है।
विज्ञापन


इसके साथ ही वाल पुट्टी की भी लोग खरीदारी कर रहे हैं। उनके यहां हाई क्लालिटी के साथ ही सामान्य दर्जे का पेंट भी उपलब्ध है। उनका कहना था कि महंगाई के बावजूद लोग इन सामानों की खरीदारी जमकर कर रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें