मरदह। थाना क्षेत्र के जागोपुर गांव में शुक्रवार की रात एक घर में सेंधमारी कर हजारों रुपये के गहने, नकदी और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिए गए। घटना की जानकारी गृहस्वामी को सुबह हुई। पुलिस का दावा है कि मामले की जांच की जा रही है।
पीड़ित जितेंद्र विश्वकर्मा ने बताया कि वह गांव से बाहर सिवान में मकान बनाकर रहते हैं। घर के पीछे करीब नौ इंच मोटी मिट्टी और ईंट की दीवार काटकर चोर अंदर प्रवेश किए। उस समय जितेंद्र विश्वकर्मा अपने परिवार के साथ घर के बाहर सो रहे थे। चोरों ने रात के सन्नाटे का फायदा उठाकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने घर से पीतल के बर्तन, सोने का मंगलसूत्र, चांदी की पायल और नकद रुपये चुरा लिए। इसके अतिरिक्त बढ़ई का काम करने वाले जितेंद्र के औजार जैसे ड्रिल मशीन और अन्य उपकरण भी गायब हैं। चोरी की घटना की जानकारी शनिवार को सुबह पांच बजे हुई। वहीं थानाध्यक्ष तारावती यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया मामला संग्दिध प्रतीत हो रहा है।