फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परमवीर चक्र विजेता के गांव में बनेगा स्वास्थ्य केन्द्र

Sun, 03 Apr 2016 11:17 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर
विज्ञापन
अस्पताल
विज्ञापन
सरकार की तरफ से परमवीर चक्र विजेता वीर अब्दुल हमीद के पैतृक गांव धामूपुर में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण कराने के लिए 62 लाख 26 हजार की धनराशि स्वास्थ्य विभाग को उपलब्ध करा दी गई है। नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत होते ही पीएचसी भवन निर्माण के लिए कार्यदायी संस्था का भी निर्धारण कर दिया गया है। गांव में नवनिर्मित भवन निर्माण का जिम्मा राजकीय निर्माण इकाई बलिया को सौंपा गया है।
विज्ञापन

जखनिया ब्लाक के धामूपुर गांव में वीर अब्दुल हमीद की शहादत दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे प्रदेश में लोक निर्माण मंत्री शिवपाल यादव ने गांव में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनवाने की घोषण की थी। घोषणा के बाद पीएचसी भवन निर्माण के लिए जमीन चिह्नित कर प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया था। शासन ने प्रस्ताव पर मुहर लगाते हुए पीएचसी भवन निर्माण की स्वीकृति बीते मार्च में देने के साथ स्वास्थ्य विभाग को 62 लाख 26 हजार रूपये की धनराशि भी उपलब्ध करा दी थी लेकिन कार्यदायी संस्था का निर्धारण नहीं किया गया था।
नए वित्तीय वर्ष के प्रथम सप्ताह में ही कार्यदायी संस्था का निर्धारण राजकीय निर्माण इकाई बलिया के नाम से किया गया। शासन की ओर से कार्यदायी संस्था का निर्धारण होने के बाद विभाग ने पीएचसी भवन निर्माण के लिए उपलब्ध कराई गई धनराशि को कार्यदायी संस्था बलिया इकाई को उपलब्ध करा दिया है। पीएचसी के भवन निर्माण का कार्य कार्यदायी संस्था की ओर से इसी माह में शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें