फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोषण के खिलाफ होमगार्डो ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
शहर के बड़ीबाग स्थित जिला होमगार्डस कार्यालय के सामने अपनी मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन करते ह? - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
गाजीपुर। विभिन्न समस्याओं और शोषण के खिलाफ शनिवार को बड़ीबाग स्थित कार्यालय पर होमगार्डों में प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने अधिकारियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह ड्यूटी लगाने के नाम पर जहां अवैध वसूली करते है वहीं लगातार शोषण करते है। आए दिन कारण बताओ नोटिस, ड्यूटी न देने, परेड बंद कराने आदि की धमकी देते है। कहा कि अगर इस प्रकार की हरकतों को बंद नहीं किया जाता है तो आगे आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर विजय बहादुर सिंह, पारस यादव, जोखू राम, रामबचन यादव, रामयश यादव, रविकांत सिंह, हृदय नारायण चौबे, पारस यादव, गुलाब चंद्र, सुदामा यादव, रामबचन यादव, अवधेश नारायण सिंह, राम विलास सिंह, विजय बहादुर राम समेत बड़ी संख्या में जवान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें