फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं की ओर से बनाए गए माडलों को सराहा

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। लूदर्स कांवेंट बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं की ओर से कला-विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन शुक्रवार को विद्यालय परिसर में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा एवं विशिष्ट अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. ओपी राय थे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की छात्राओं ने समूह गान एवं नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति की।
विज्ञापन

प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए मुख्य एवं विशिष्ट अतिथि ने छात्राओं की ओर से बनाए गए मॉडलों की प्रशंसा की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व केद्रीय मंत्री श्री सिन्हा ने छात्राओं को वर्तमान की शैक्षिक चुनौतियों से अवगत कराते हुए इस प्रकार के शैक्षिक कार्यक्रमों की महत्ता पर प्रकाश डाला। अपने छात्र जीवन के शैक्षिक परिवेश से वर्तमान की तुलना करते हुए नवीन तकनीकी ज्ञान आधारित शिक्षा की चुनौतियों पर प्रकाश डाला। अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या सिस्टर अलफोंसा ने मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि, विद्यालय की छात्राओं के अभिभावकों आदि के प्रति आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें