फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में भी उल्लास के साथ मनाया गया होली का पर्व

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में होली उल्लास के साथ मनाई गई। युवाओं की टोली ढोल-मंजीरा बजाते और रंग डालते निकली तो जोगीरा सराररा से से इलाके गूंजते रहे। शाम को लोगों ने एक-दूसरे के घर जाकर बधाई देते हुए गुझिया सहित अन्य व्यंजनों का आनंद उठाया। मुहम्मदाबाद : ग्रामीण क्षेत्रों में होली का पर्व परंपरागत ढंग से मनाया गया। त्यौहार को लेकर बच्चों में विशेष उत्साह रहा। जमानिया : नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में होली हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। युवा समूह में एक-दूसरे को रंग से सराबोर करते रहे। औड़िहार : कस्बा सहित विभिन्न गांवों में होली का पर्व परंपरागत ढंग से मनाया गया। सुबह से लेकर दोपहर बाद तक रंग खेला जाता रहा। बहादुरगंज : कस्बा के पुरानीगंज स्थित झिलमिट दास कुटी से फगुआ (होली) का पारंपरिक जुलूस निकाला गया। जुलूस में ढोलक, झाल, मजीरा के साथ लोग फगुआ, चैईता गाते चल रहे थे। जुलूस विजय राघव संगत कुटी, राधा-कृष्ण मंदिर, हनुमान मंदिर, शिवालय मंदिर होते हुए महावीर घाट स्थित मंदिर पर पहुंचकर समाप्त हुआ। मंदिर परिसर में देर रात तक गाना-बजाना चलता रहा।एक-दूसरे के घर जाकर अबीर गुलाल लगाते हुए लोगों को होली की शुभकामनाएं दी गई। इस मौके पर तहसीलदार कासिमाबाद विराग पांडेय तथा नायब तहसीलदार उपस्थित थे। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस चौकी प्रभारी सुनील कुमार दूबे अपने हमराहियों संग जुलूस के साथ रहे। सेवराई : एक-दूसरे को रंग, गुलाल-अबीर लगाकर होली का पर्व मनाया गया। गोड़सरा, महना, देवकली, मिश्रवलिया, देवल, अमौरा, भदौरा, फरीदपुर आदि गांव में लोगों ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं। सुहवल : क्षेत्र में होली उमंग एवं उत्साह से मनाई गई। बच्चों के साथ ही महिलाओं ने भी होली खेली। अबीर-गुलाल के साथ ही एक-दूसरे को रंग लगाया गया। शाम को एक-दूसरे के घर जाकर मिलने-जुलने का सिलसिला रात तक चलता रहा। इसके अलावा मौधा, खानपुर, नंदगंज, शादियाबाद, सादात, दुल्लहपुर, मरदह, बिरनो, भांवरकोल, करीमुद्दीनपुर, दुबिहा, सिधागरघाट, कासिमाबाद, दिलदारनगर, जखनिया, बहरियाबाद, करंडा, रेवतीपुर, जंगीपुर सहित अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में भी होली का पर्व धूमधाम से मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें