18 सदस्यी टीम में अजीत के अलावा मेघबरन स्टेडियम की नर्सरी से प्रशिक्षित छह अन्य खिलाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी
मौधा। भारतीय हाकी ने एक बार फिर जिले के खेलप्रेमियों को मुस्कुराने का मौका दिया है। इंडिया टीम में करमपुर के ललित और राजकुमार पाल के बाद, जूनियर इंडिया टीम में उत्तम सिंह की कप्तानी के बाद अब जिले के लाल अजीत यादव को यूपी की सब जूनियर पुरुष हाकी टीम का कप्तान बनाया गया है।
अजीत यादव की कप्तानी में जिस 18 सदस्यी टीम की घोषणा हुई है। उसमें अजीत के अलावा मेघबरन स्टेडियम की नर्सरी से प्रशिक्षित छह अन्य खिलाड़ी भी चयनित हुए हैं। जिनके नाम विशाल पांडेय, सत्यम पांडेय, राहुल राजभर, त्रिलोकी वेनबंशी, आसू मौर्या एवं अजय गोड़ हैं। मेघबरन स्टेडियम के हाकी कोच इंद्रदेव ने बताया कि यह हमारे लिए गौरव के क्षण हैं।
18 मई से राउरकेला में शुरू होने जा रही 13वीं हाकी इंडिया सब जूनियर पुरुष हाकी चैंपियनशिप में यूपी की जो टीम अपना जलवा दिखाएंगी। उसमें कप्तान सहित सात खिलाड़ी हमारे शामिल हैं।जबकि मेघबरन स्टेडियम के संचालक अनिकेत सिंह ने कहा कि मेघबरन हाकी की नर्सरी भारतीय हाकी की रीढ़ बनती जा रही है। क्योंकि देश में हाकी की लगभग हर छोटी बड़ी टीम में मेघबरन स्टेडियम की नर्सरी ने प्रशिक्षित हुए होनहार खिलाड़ी अपना जलवा दिखा रहे हैं।
00