दुल्लहपुर। थाना क्षेत्र के पदुमपुर धामुपुर बॉर्डर स्थित मगई नदी के पास शुक्रवार को चेकिंग के दौरान हिस्ट्रीशीटर को जलालाबाद चौकी प्रभारी रितेश द्विवेदी ने अपने हमराहियों के साथ गिरफ्तार किया। चौकी प्रभारी रितेश द्विवेदी ने बताया कि पकड़े गए हिस्ट्रीशीटर का नाम आशीष यादव निवासी पदुमपुर कोडरा थाना भुडकुड़ा है। उसके पास से एक तमंचा, एक जिंदा कारतूस 315 बोर का बरामद हुआ। पकड़े गए अभियुक्त को संबंधित धाराओं में जेल भेज दिया गया है। संवाद