फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: संरक्षण गृहों का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। आश्रय गृहों के निरीक्षण के लिए गठित की गई समिति के अध्यक्ष राकेश कुमार सप्तम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश, पॉक्सो न्यायालय, सदस्य विजय कुमार चतुर्थ, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/सचिव पूर्णकालिक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने शुक्रवार को संरक्षण गृहों का निरीक्षण किया। शिवपूजन पाठक बालगृह बालिका रस्तीपुर सैदपुर में आवासित बालिकाओं की संख्या उपस्थिति पंजिका के अनुसार रही। समिति की ओर से आवासित बालिकाओं को मीनू के अनुसार भोजन, साफ-सफाई, कपड़े तथा स्वास्थ्य और स्वास्थ्य परीक्षण का समुचित प्रबंध के लिए आवश्यक कार्यवाही करने के लिए दिशा-निर्देश दिया गया। राजकीय प्लेस ऑफ सेफ्टी और राजकीय संप्रेक्षण गृह (किशोर) का निरीक्षण किया गया। राजकीय प्लेस ऑफ सेफ्टी में कार्यरत अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे। साथ ही आवासित किशोर उपस्थिति पंजिका के अनुसार पाया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें